In this blog you can get the knowledge about jyotish ,kaamkand , vastu etc

होंठों के रंग व आकार से भी जान सकते हैं किसी का NATURE

समुद्र शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का चेहरा एक खुली किताब की तरह होता है, जिसके माध्यम से उसके व्यक्तित्व व स्वभाव के बारे में काफी कुछ आसानी से जाना जा सकता है। चेहरे का महत्वपूर्ण हिस्सा होते है होंठ। होंठ चेहरे को आकर्षक बनाते हैं। 

      जानिए, कैसे होंठ वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है... 


1. संकुचित होंठ - ऐसे होंठ छोटे व पतले होते हैं, इनमें कोई रंग नहीं होता। जिन लोगों के होंठ ऐसे होते हैं, वे आमतौर पर दिखावा करने वाले होते हैं। ये सोचते हैं जो ये कर रहे हैं, वही ठीक है। ये थोड़ा कम बोलते हैं। इसलिए कई बार इन्हें घमंडी भी समझ लिया जाता है। 

2. मोटे होंठ - अधिक थुलथुले, मांस से भरपूर होंठ जो देखने में बदसूरत लगते हैं। जिन लोगों के होंठ ऐसे होते हैं वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं। कभी-कभी ये बहुत भावुक भी हो जाते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी होता है। 

3. रसिक होंठ - ऐसे होंठ लाल रंग के, चिकने व दिखने में कलात्मक होते हैं। जिन लोगों के होंठ ऐसे होते हैं, वे दिखने में सुंदर व आकर्षक होते हैं। इनके स्वभाव में अपनापन होता है। ये अपने जीवन में हर सुख प्राप्त करते हैं। इन्हें अपने जीवन में कई उपधब्धियां भी मिलती हैं।


 4. लाल होंठ - इस प्रकार के होंठ कर्मठता के प्रतीक होते हैं। जिन लोगों के होंठ ऐसे होते हैं, वे जल्दी गुस्सा होने वाले व साहसी होते हैं। ये लोग वो काम भी आसानी से कर लेते हैं, जो दूसरों के लिए मुश्किल होता है। ये अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं। 

5. गुलाबी होंठ - गुलाबी होंठो वाले लोग व्यवहार कुशल, अच्छी सोच वाले व तीव्र बुद्धि वाले होते हैं। ऐसे लोग किसी को भी एक ही मुलाकात में अच्छा दोस्त बना लेते हैं। ये दोस्ती निभाने में विश्वास रखते हैं। इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ऐसे होंठ अक्सर महिलाओं के होते हैं। 

6. उभरे हुए होंठ - जिनके होंठ उभरे हुए होते हैं, ऐसे लोग आमतौर पर मांसाहारी व छोटी बुद्धि वाले होते हैं। ये स्वयं को बहादुर दिखाते हैं, लेकिन अंदर से डरपोक होते हैं।

Post a Comment

people also like

[random][fbig1]

MKRdezign

People also see

[random][fbig2]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget