भारतीय ज्योतिष बहुत ही विस्तृत है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसे अनेक भागों में बांटा है। भारतीय ज्योतिष का ही एक भाग है सामुद्रिक शास्त्र। इसके अंतर्गत किसी भी व्यक्ति के शरीर के अंगों, शरीर पर बने चिह्नों, चाल-ढाल या रहन-सहने के तरीके से आप उस व्यक्ति के चरित्र के बारे में कई गुप्त बातें जान सकते हैं। हमारे शरीर के हर अंग की बनावट व उसके स्वभाव के अलावा शरीर पर उपस्थित हर चिह्न का एक विशेष महत्व है। आज हम आपको शरीर के कुछ ऐसे ही अंगों व चिह्नों के बारे में तथा उनसे संबंधित मानवीय स्वभाव के बारे मे बता रहे हैं, जिन पर हम कभी ध्यान ही नहीं देते। स्त्री के मुख पर मूंछ के बाल समुद्र शास्त्र के अनुसार जिस स्त्री के मुख पर मूंछ के बाल स्पष्ट दिखाई देते हैं। वह स्त्री गरम मिजाज की होती है। ऐसी महिलाएं सिर्फ अपनी बात मनवाने वाली और पति पर हुक्म चलाने में माहिर होती हैं। कभी-कभी इनका स्वभाव बहुत क्रूर हो जाता है। अपनी बात मनवाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकती हैं। ऐसी स्त्रियां पूरे परिवार को अपने तरीके से चलाती हैं, कोई भी इनकी बात न मानें तो ये बहुत जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं।
Post a Comment